पुल नहीं रहने से दो भागों में विभक्त है बरहकुरवा

संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज (सुपौल) 2008 में आई प्रलंयकारी बाढ़ में बरहकुरवा पंचायत के वार्ड न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 12:12 AM (IST)
पुल नहीं रहने से दो भागों में विभक्त है बरहकुरवा
पुल नहीं रहने से दो भागों में विभक्त है बरहकुरवा

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल): 2008 में आई प्रलंयकारी बाढ़ में बरहकुरवा पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित टेढ़ा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया था। 12 वर्ष से अधिक समय पहले ध्वस्त हुए पुल का अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है। पुल नहीं रहने से पंचायत अभी भी दो भागों में विभक्त है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष बारिश के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। पुल नहीं रहने से करीब दस हजार आबादी को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग दस किलोमीटर घूम कर चक्कर लगाना पड़ता है। बारिश के मौसम में उच्च विद्यालय के छात्रों की पढ़ाई बाधित रहती है क्योंकि उच्च विद्यालय धार के उस पार है जिससे बच्चे या तो अतिरिक्त दूरी तय कर विद्यालय जाते हैं या फिर स्कूल जाने से परहेज करते हैं। देव नारायण यादव, त्रिलोक कुमार, पूर्व उपमुखिया छोटेलाल यादव, पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव, मनोज सरदार, गजेंद्र यादव, बेचन यादव, गुड्डू राजा, राजेंद्र सरदार, ब्रह्मदेव सरदार आदि ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के मध्य स्थित इस पुल के निर्माण के लिए कई प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया लेकिन आजतक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो पंचायत की जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। लोगों का मानना है कि पुल के निर्माण के बाद इस क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसानों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। आवागमन बेहतर होने के साथ पंचायत का विकास होगा।

chat bot
आपका साथी