प्रधान मजिस्ट्रट ने मंडलकारा का किया निरीक्षण, कैदियों से ली जानकारी

जागरण संवाददाता सुपौल किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार ने बुधवार को मं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:37 PM (IST)
प्रधान मजिस्ट्रट ने मंडलकारा का किया निरीक्षण, कैदियों से ली जानकारी
प्रधान मजिस्ट्रट ने मंडलकारा का किया निरीक्षण, कैदियों से ली जानकारी

जागरण संवाददाता, सुपौल: किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा सुपौल में 5 कैदियों को नाबालिग के रूप में चिन्हित कर प्रधान मजिस्ट्रेट ने कारा अधीक्षक को इन कैदियों से संबंधित अभिलेख किशोर न्याय परिषद में समर्पित करने को कहा। इसके अलावा अन्य कैदियों से भी कई बिदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान कैदियों से पूछताछ के क्रम में मजिस्ट्रेट ने चार किशोर एवं एक किशोरी को नाबालिग चिन्हित किया। जिस पर मजिस्ट्रेट ने कारा अधीक्षक को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन पांचों नाबालिग किशोर से विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से न्यायालय में आवेदन दिला कर किशोर न्याय परिषद सुपौल में अभिलेख भेजें। निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट ने कारा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 का पालन कैदियों के बीच में हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान लगातार सैनिटाइजर का प्रयोग हो, उन्हें हमेशा मास्क पहनने की हिदायद दी जाए एवं शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाए। हालांकि निरीक्षण के दौरान अन्य समस्याओं के बारे में भी कैदियों से पूछताछ की गई। मौके पर कारा अधीक्षक ओमप्रकाश शांति भूषण, उपाधीक्षक सरोज कुमार, कारा लिपिक असलम हुसैन समेत किशोर न्याय परिषद के विनय कुमार भगत, पीएलबी राहुल कुमार एवं वर्षा कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी