अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज (सुपौल) राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले अनुपलाल यादव महाविद्यालय क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:05 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल): राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले अनुपलाल यादव महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डा जयदेव प्रसाद यादव ने की। प्राचार्य डा जयदेव प्रसाद यादव ने कहा कि किसी भी सामूहिक हितों की रक्षा और कल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित दिशा देने में स्वयंसेवक की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में समाज की तरफ देखें तो समाज एवं राष्ट्र विभिन्न प्रकार के समस्याओं से घिरा हुआ है। ऐसे में स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी समाज व राष्ट्र के प्रति और बढ़ जाती है। कहा कि वर्तमान में हमारे राष्ट्र में 36.5 लाख से अधिक स्वयंसेवक अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। जो, हमारे लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ''मैं नहीं आप'' की सेवा भावना से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने स्वयंसेवकों से कहा कि किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। समाज में फैला भ्रष्टाचार घुन बनकर उसे अंदर ही अंदर खोखला करता जा रहा है। कहा कि किसी भी देश का युवा उस देश के विकास का सशक्त आधार होता है, लेकिन जब यही युवा अपने सामाजिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर विलासिता के कार्यों में अपना समय नष्ट करता है, तब देश बर्बादी की ओर अग्रसर होने लगता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में स्वयंसेवक सहित लोगों की भागीदारी के सम्मान का एक वैश्विक उत्सव है। इस अवसर पर जागरूकता पैदा करने के लिए कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ - सफाई कर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया।

chat bot
आपका साथी