जीविका दीदी के साथ सरकार अपना रही सौतेला व्यवहार: संघ

संवाद सूत्र कटैया-निर्मली (सुपौल) बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:35 PM (IST)
जीविका दीदी के साथ सरकार अपना रही सौतेला व्यवहार: संघ
जीविका दीदी के साथ सरकार अपना रही सौतेला व्यवहार: संघ

संवाद सूत्र, कटैया-निर्मली (सुपौल): बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर पिपरा प्रखंड क्षेत्र के थुमहा पंचायत भवन में बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव हरेराम राम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि महिला परियोजना को सरकार ने सिर्फ वोट बैंक की परियोजना में बदल कर रख दिया है। जीविका परियोजना में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं से हजार दो हजार में काम करवा कर शोषण किया जा रहा है। कोरोना काल में भी सरकार द्वारा जीविका के कर्मियों, कैडरों और दीदियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। जिसके कारण कर्मियों, कैडरों और जीविका दीदियों में घोर निराशा व्याप्त है। वहीं संघ के जिला सचिव हरेराम राम ने कहा कि सरकारी रैलियों में जीविका दीदियों का सिर्फ भीड़ लगवाना महिला सशक्तिकरण नहीं है। बैठक में मधुमाला देवी विनिता देवी, कंचन कुमारी, फूलकुमारी देवी वर्षा देवी, पूनम कुमारी, रजनी कुमारी, रुकमनी कुमारी, विजेन्द्र कुमार, दुलेन प्रसाद यादव, अजय कुमार, अमरेंद्र राम, दुर्गेश कुमार, बबीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी