बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाप ने चलाया स्वच्छता अभियान

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव की अगुवाई में प्रखंड मुख्यालय से लेकर बाजार के विभिन्न सड़कों में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान प्रखंड परिसर की सफाई करते हुए थरबिटिया रोड गणपतगंज रोड एवं एनएच 327 ए पर सफाई किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला युवा प्रवक्ता धीरेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर सफाई योजना का शुभारंभ किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 03:19 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 03:19 PM (IST)
बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाप ने चलाया स्वच्छता अभियान
बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाप ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल): जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव की अगुवाई में प्रखंड मुख्यालय से लेकर बाजार के विभिन्न सड़कों में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान प्रखंड परिसर की सफाई करते हुए थरबिटिया रोड, गणपतगंज रोड एवं एनएच 327 ए पर सफाई किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला युवा प्रवक्ता धीरेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर सफाई योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रखंड के विभिन्न बाजार एवं सामूहिक जगहों पर लगातार यह अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि बाजार में कहीं भी गंदगी उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बीच सड़क पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे खासकर बाजार के लोगों को परेशानी है ही, प्रखंड मुख्यालय आने वाले गांव देहात के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए हमलोगों के द्वारा यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वही प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से लेकर अन्य जगहों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिसे देखने के लिए नहीं तो कोई पदाधिकारी है और न हीं कोई जनप्रतिनिधि। बताया कि प्रखंड मुख्यालय ही नहीं बाजार स्थित हाट परिसर में भी कचरे का ढेर लगा हुआ है। उसी कचरे के ढेर पर व्यापारी हाट लगाते हैं। हाट से वसूली भी किया जाता है, पर साफ- सफाई पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सफाई अभियान में युवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, अमरनाथ दास, चंदर सादा, बलराम चौधरी, सुभाष पंडित, जगन्नाथ सादा, मु नूर आलम, मूर्ति देवी, बुधनी देवी, सुनीता देवी, दायरानी देवी, कमला देवी, सुकनी देवी, प्रमिला देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी