विस चुनाव जीतने के लिए करें कड़ी मेहनत

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के नये कार्यसमिति में नये लोगों के दायित्व और जिम्मेदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके बाद सभी नये लोगों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 03:44 PM (IST)
विस चुनाव जीतने के लिए करें कड़ी मेहनत
विस चुनाव जीतने के लिए करें कड़ी मेहनत

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के नये कार्यसमिति में नये लोगों के दायित्व और जिम्मेदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके बाद सभी नये लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर सप्तऋषि का गठन किया गया। 23 फरवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात सभी शक्ति केंद्र और बूथों पर सुनने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सह पिपरा विधानसभा प्रभारी संतोष प्रधान, जिला महामंत्री सह प्रभारी मनोज सिंह ने सीएए पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कहा कि विधानसभा के चुनाव के लिए बूथ स्तर पर हम सभी को पूरी मेहनत करनी है। पूर्व मंडल महामंत्री सह मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम है। प्रधान ने कहा कि आठ पंचायत को दो भाग में बांटकर एक-एक प्रभारी नियुक्त किया जाए। मौके पर महादेव चौधरी, सुरेश राम, युवा अध्यक्ष मुकेश झा, महामंत्री आमोद झा, विधानंद साह, संजय मुखिया, अमोल झा, कारी चौधरी, सुषमा देवी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी