छिट-पुट घटना के बीच संपन्न हुआ मतदान, एक गिरफ्तार

किसी जमाने में बलुआ में करोड़ों की लागत से लगभग 11 एकड़ जमीन में कोसी कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि इस क्षेत्र के किसानों को सिचाई का पानी नहरों के द्वारा उनके खेतों तक पहुंचाया जा सके। किसान ससमय अपने खेतों की सिचाई कर सके। साठ के दशक में जब बलुआ पंचायत के विशनपुर गुलामी वार्ड 09 में कोसी कॉलोनी की स्थापना की गई तब लगभग 1300 कर्मचारी एवं जेई एसडीओ की भी पदस्थापना की गई थी। सन 1957 में आई एक भयंकर तूफान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:10 AM (IST)
छिट-पुट घटना के बीच संपन्न हुआ मतदान, एक गिरफ्तार
छिट-पुट घटना के बीच संपन्न हुआ मतदान, एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, जदिया(सुपौल): थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 पंचायतों में हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर छिट-पुट घटना के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हो गया। हालांकि ठंड के कारण मतदान केंद्रों पर सुबह से इक्के-दुक्के मतदाता नजर आए। किन्तु सूरज निकलते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान कतारबद्ध होकर शांति पूर्वक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे के करीब पिलुवाहा पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 25 ग पर एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए प्रशासन को सूचना दी गई कि बूथ पर बोगस कराया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ बूथ पर पहुंचे जदिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा मामले की छानबीन की गई। इस दौरान दो पक्षों के समर्थकों के बीच हल्की नोकझोक भी हुई। वहीं त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर के द्वारा मध्य विद्यालय पिलुवाहा बूथ से स्थानीय रामचंद्र यादव को बोगस करने के क्रम में गिरफ्तार कर जदिया थाना के हवाले कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी