मित्रवत व्यवहार करे पुलिस तो बेहतर होगी कानून व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पिपराही पंचायत के धर्मपट्टी गांव स्थित मध्य विद्यालय धर्मपटटी में शनिवार को जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने की। मौके पर उपस्थित वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामानंद कौशल ने जनसंवाद गोष्ठी के उद्देश्य पर विशेष रुप से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत बनाने के बीच पुलिसिया रौब कहीं से भी बेहतर पुलिसिग का तरीका नहीं है। पुलिस के लिए जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 03:20 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 03:20 PM (IST)
मित्रवत व्यवहार करे पुलिस तो बेहतर होगी कानून व्यवस्था
मित्रवत व्यवहार करे पुलिस तो बेहतर होगी कानून व्यवस्था

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पिपराही पंचायत के धर्मपट्टी गांव स्थित मध्य विद्यालय धर्मपटटी में शनिवार को जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने की। मौके पर उपस्थित वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामानंद कौशल ने जनसंवाद गोष्ठी के उद्देश्य पर विशेष रुप से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत बनाने के बीच पुलिसिया रौब कहीं से भी बेहतर पुलिसिग का तरीका नहीं है। पुलिस के लिए जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करना जरूरी है। क्योंकि निर्धन-निर्बल, असहाय न्याय की उम्मीद भरे सोच के साथ थाना पहुंच कर अपनी व्यथा को सुनाते हैं। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा, शराबबंदी के बाद भी शराब का सेवन करना संगीन अपराध है। आपलोगों का सहयोग इसमें पुलिस को चाहिए। इस तरह के कुकृत्य करने वाले लोगों के प्रति समाज का भी दायित्व बनता है कि उसे रोके। मौके पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को जनता के बीच विश्वास कायम करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। उन्हें अपनी छवि बनानी चाहिए। मौके पर पुलिस-पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम में कमल प्रसाद यादव, रामेश्वर यादव, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, नूर आलम, मनोज यादव, अशोक भगत, मु. सलाउद्दीन, मोहिद्दीन सरदार, राम प्रसाद साह, शिवनंदन साह, गोपाल चंद, अनिरुद्ध मेहता, अरविद झा, नारायण सदा, बशीर अहमद सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी