किसानों की समस्या को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सभा जिला कमेटी सुपौल की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आवाज बुलंद किया गया। किसान सभा के जिला सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में सभा से जुड़े लोगों ने नारेबाजी की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:15 AM (IST)
किसानों की समस्या को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन
किसानों की समस्या को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सुपौल: किसानों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सभा जिला कमेटी सुपौल की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आवाज बुलंद किया गया। किसान सभा के जिला सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में सभा से जुड़े लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों के धान की फसल कट कर तैयार है और अब तक सरकारी क्रय केंद्र नहीं खुल पाया है। नतीजा है कि किसान साहुकारों और बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं। जल्द से जल्द धान खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि इस वर्ष कीड़ा के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इसकी जांच कर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए। मकई एवं गेहूं की बोआई के लिए सरकारी दर पर खाद-बीज की व्यवस्था की जानी चाहिए। वक्ताओं ने मांग किया कि खेती के लिए सस्ते ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था तथा किसानों की कर्ज माफी की दिशा में भी सरकार को पहल करनी चाहिए। सिचाई हेतु बिजली पंप के साथ-साथ सभी नहरों की साफ-सफाई होनी चाहिए। साथ ही फसल के लागत की डेढ़ गुणा कीमत सभी फसलों की निर्धारित की जानी चाहिए। इस कार्यक्रम में भोला यादव, शंभू यादव, रमेश पौद्दार, निजाम उद्दीन, रमेश सादा सहित दर्जनों किसान मौजूद थे। धरना प्रदर्शन उपरांत मांगों के संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को समर्पित किया गया।

chat bot
आपका साथी