भव्य पंडाल में बिराजे गणपति बप्पा, धूमधाम से की जा रही पूजा

संवाद सूत्र छातापुर (सुपौल) मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:41 PM (IST)
भव्य पंडाल में बिराजे गणपति बप्पा, धूमधाम से की जा रही पूजा
भव्य पंडाल में बिराजे गणपति बप्पा, धूमधाम से की जा रही पूजा

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल): मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर संध्या गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है। अगले चार दिनों तक भगवान शिव के पुत्र विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना होगी। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति छातापुर के सदस्यों द्वारा गणेश पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। पंडित कुलानंद झा के द्वारा विधिवत पूजा कर गणेशजी को लड्डू का भोग लगाया गया। तत्पश्चात हुए पुष्पांजलि एवं आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं के द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। प्रथम दिन के पूजा समापन पश्चात श्रद्धालुओं के बीच लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा समिति के द्वारा पूजन स्थल पर श्रीगणेशजी की विशालकाय प्रतिमा सहित लक्षमीजी व सरस्वतीजी की प्रतिमा स्थापित की गई और भव्य पांडाल बनाकर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्यालय बाजार पूजा स्थल से लेकर बस पड़ाव तक पताकों से पटा हुआ है वहीं सडक किनारे लगी रोड लाईट से बाजार रोशनी से सराबोर है। चार दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजनोत्सव के शुभारंभ होने से मुख्यालय बाजार में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और हर तरफ लोगों के बीच उमंग व उत्साह का माहौल है। पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार रजक के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष रविकांत रवि, शशांक कुमार, प्रवीण कुमार, रामटहल भगत, पन्ना कुमार राज, ब्रजेश भगत, गुंजन भगत, पुष्कर राज, गौतम सुरोजित, अमित कुमार ठाकुर, अमित कुमार, चंद्रभूषण कुमार, मोनू मेनन, अनोज कुमार, बलराम कुमार सिंह, कुंदन चौधरी, अमित कुमार राय, टिकु कुमार भगत, सोनू बसेदार, भीमशंकर कुमार सहित स्थानीय युवक पूजनोत्सव को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी