गहरा रहा कटाव स्थल, गहरा रही समस्या

संवाद सूत्र निर्मली (सुपौल) सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध व ग्रामीण सुरक्षा बांध को छह दिन बीत जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:32 PM (IST)
गहरा रहा कटाव स्थल, गहरा रही समस्या
गहरा रहा कटाव स्थल, गहरा रही समस्या

संवाद सूत्र, निर्मली (सुपौल): सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध व ग्रामीण सुरक्षा बांध को छह दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बांधा जा सका है। कटाव स्थल की बढ़ती गहराई के साथ समस्या भी गहराती जा रही है। यहां मंथर गति से चल रहे कार्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। अभी भी ग्रामीण सुरक्षा बांध का लगभग 10 मीटर का हिस्सा बांधा जाना शेष है। जल संसाधन विभाग के पश्चिमी कोसी तटबंध के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार और फ्लड ़फोर्स के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण सुरक्षा बांध के कटाव स्थल में केवल 10 मीटर का कार्य शेष रह गया है। कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही कटान को पाट दिया जाएगा। इसके बाद सिकरहट्टा मझारी बांध के कटान स्थल पर कार्य किया जाएगा। बताया कि ग्रामीण सुरक्षा बांध नदी की तेज धारा में कटा था वह कल से अधिक गहरा हो गया है। अभियंताओं की माने तो कटाव स्थल पर पानी की तेज धारा से स्थल की गहराई बढ़ती जा रही है। मुख्य अभियंता मनोज रमण ने बताया कि कार्यस्थल पर अभियंताओं की टीम कार्य का सतत निगरानी कर रही है। गहराई वाले स्थल पर अंदाजा से अधिक मेटेरियल लग रहा है जिससे परेशानी हो रही है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।

दूसरी ओर सिकरहट्टा मझारी लो बांध पर शरण लिए सदानंद मेहता, चंदेश्वर मेहता, उपेंद्र मेहता, वंशलाल मेहता, रामरेखा पासवान ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भय से रात भर जागते रहते हैं। डर इस बात का रहता है कि कहीं पानी बढ़ गया तो क्या होगा।

वहीं जल संसाधन विभाग पश्चिमी कोसी तटबंध के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग की पूरी टीम कैंप कर रही है। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी