अपराधियों ने युवक को मारी गोली

संवाद सूत्र किशनपुर (सुपौल) थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर एक ढाबा के समीप शुक्रवार की रात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:45 PM (IST)
अपराधियों ने युवक को मारी गोली
अपराधियों ने युवक को मारी गोली

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर एक ढाबा के समीप शुक्रवार की रात करीब 9 बजे के आसपास बाईक पर सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज हेतु सुपौल निजी क्लीनिक ले जाया गया जहां इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घायल के बयान पर इस घटना के एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार परसामाधो गांव निवासी गणेशी साह (35) अपने घर से खाना खाकर हांसा टोला स्थित कामत पर आ रहे थे कि ढाबा के समीप पहुंचे तो पीछे से एक युवक ने आवाज देकर रोक लिया। उसी समय कुछ अपराधियों ने पीछे से आकर गोली मार दी। गोली पीछे पसली को छेदते हुए पेट होकर निकल गई। वे घायल होकर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां आ पहुंचे और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए भेजकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायल के स्वजन में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गोली कांड में घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में कांड संख्या 183/ 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित नौवाबाखर गांव निवासी संजीत साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी