पैर फिसलने के कारण नदी में डूबी वृद्धा, गई जान

संवाद सूत्र कटैया-निर्मली (सुपौल) सुबह में टहलने निकली एक वृद्ध महिला का पैर फिसल जाने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:34 PM (IST)
पैर फिसलने के कारण नदी में डूबी वृद्धा, गई जान
पैर फिसलने के कारण नदी में डूबी वृद्धा, गई जान

संवाद सूत्र, कटैया-निर्मली (सुपौल): सुबह में टहलने निकली एक वृद्ध महिला का पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित बेलाटोल वार्ड नंबर 3 की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णदेव मंडल की 86 वर्षीय माता गुजिया देवी शुक्रवार की अलसुबह घर से निकलकर खैरदाहा नदी के किनारे टहलने के लिए चली गई। जब दो घंटे तक घर नहीं आई तो स्वजन उसे खोजबीन करने लगे। खोजबीन के क्रम में नदी किनारे गया तो देखा कि गुजिया देवी नदी के झाड़ी में फंसी हुई है तब उन्हें निकाला गया, लेकिन तबतक में उनकी मौत हो चुकी थी। स्वजनों ने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण ही वह नदी में डूब गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच देवेन्द्र कुमार मंडल व समाजसेवी चंदन कुमार मंडल ने मृतक के स्वजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी