सुपौल को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने किया पुलिस लाइन का उद्घाटन

जागरण संवाददाता सुपौल सुपौल जिले को आधुनिक पुलिस लाइन के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:26 PM (IST)
सुपौल को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने किया पुलिस लाइन का उद्घाटन
सुपौल को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने किया पुलिस लाइन का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, सुपौल: सुपौल जिले को आधुनिक पुलिस लाइन के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उक्त पुलिस लाइन का उद्घाटन शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये किया गया। सुपौल-सहरसा मार्ग के पश्चिमी भाग व जगन्नाथ मिश्र कालेज के दक्षिणी भाग बने इस पुलिस लाइन का निर्माण लगभग 29 करोड़ की लागत से हुआ है, जो लगभग 24 एकड़ भू-भाग में फैला है। इस पुलिस लाइन में न केवल आवासीय सुविधा है, बल्कि रंगरूटों के रहने के लिए बैरक, आवासीय परिसर में रह रहे कर्मियों के बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल और खेल मैदान, पांच वाच टावर भी हैं। इसके अलावा भी यहां अन्य सुविधाएं है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस लाइन पुलिस को मिल जाने से यहां के पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को सुविधा होगी। साथ ही साथ पुलिस कर्मियों के मनोबल में बढ़ोतरी होगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि नये पुलिस लाइन का निर्माण कितना आवश्यक था। इतने दिनों तक किस तरह अत्यंत कष्ट में पुराने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी रहते आ रहे थे। कहा कि नये पुलिस लाइन में 300 पुरुष सिपाही का बैरेक व 100 महिला सिपाही का बैरक बने हुए हैं। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल, गेस्ट हाउस, कमांडेंट हाउस, पदाधिकारियों के लिए आवासीय व्यवस्था है। उद्घाटन से पूर्व ही नये पुलिस लाइन मुख्य सड़क के किनारे व आंतरिक क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अब उस क्षेत्र से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर रहेगी। जल्द ही सभी पुलिस कर्मी नये पुलिस लाइन में शिफ्ट कर जाएंगे। निश्चय ही सुपौल पुलिस जनता की बेहतर सेवा करने में सक्षम होगी। मालूम हो कि सुपौल के जिला बनने के बाद अब तक पुलिस लाइन बाजार समिति में चल रहा है। जहां पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब जब नये पुलिस लाइन की सौगात मिल गई है तो निसंदेह कर्मियों को काफी सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी