गांव-गांव तक किया जाएगा ब्राह्मण महासभा का विस्तार

जागरण संवाददाता सुपौल राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान सुपौल की बैठक छातापुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:57 PM (IST)
गांव-गांव तक किया जाएगा ब्राह्मण महासभा का विस्तार
गांव-गांव तक किया जाएगा ब्राह्मण महासभा का विस्तार

जागरण संवाददाता, सुपौल: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान सुपौल की बैठक छातापुर प्रखंड अंतर्गत मधुबनी पंचायत के कृष्ण मंदिर प्रांगण में रविवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संगठन का प्रत्येक प्रखंड, पंचायत एवं गांव-गांव तक विस्तार किया जाएगा तथा मजबूती प्रदान की जाएगी। मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा ने अपने विचार देते हुए कहा कि ब्राह्मणों को एकत्रित होने की आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है, संगठन मजबूत करने का प्रयास अत्यधिक मजबूती के साथ किया जाए। संरक्षक सदस्य शालीग्राम पांडे ने विभिन्न संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। कहा कि आने वाले समय में जिला के किसी भी राजनीतिक भविष्य का निर्णय ब्राह्मणों द्वारा ही लिया जाएगा। बैठक में छातापुर प्रखंड के सभी पंचायत 78 गांव की ब्राह्मणों की दशा एवं दिशा पर शैलेंद्र कुमार झा ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार मिश्र, विमल कुमार झा, इंद्रमणि मिश्रा, श्याम नारायण झा, विजय सिंह, प्रभात मिश्रा, मनोज झा, नागेंद्र झा, इंद्रा नंद पाठक, उमेश झा, कैलाश झा, आशीष झा, रुद्र आनंद, शुभ चंद्र मिश्र, पप्पू झा, शैलेंद्र कुमार झा, सुशील कुमार झा, लंबोदर मिश्र, आशीष झा, रामाकांत, प्रभात मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्र, भुवनेश्वर झा, कामेश्वर झा, अच्युतानंद झा, रंजीत झा, धमाल मिश्र, उपेंद्र पाठक, उमेश झा, प्रमोद खान, मुनींद्र झा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी