सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र किशनपुर (सुपौल) थाना क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत के थरबिटिया गांव के वार्ड नंबर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:56 PM (IST)
सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): थाना क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत के थरबिटिया गांव के वार्ड नंबर 11 प्रखंड कार्यालय के आगे थरबिटिया जाने वाली सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी 46 वर्षीय राधेश्याम रजक के रूप में हुई। इसकी सूचना मृतक के स्वजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशनपुर बाजार में फुटपाथ पर कपड़े में आयरन किया करता था। अन्य दिनों की भांति मंगलवार की रात भी बाजार से आने के बाद दस बजे के आसपास खाना खाकर दरवाजे पर सो गया था। सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उनको किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के शरीर पर किसी तरह का जख्म का निशान नहीं था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी