सेवा-समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने लगाया नव भारत मेला

जागरण संवाददाता सुपौल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:38 PM (IST)
सेवा-समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने लगाया नव भारत मेला
सेवा-समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने लगाया नव भारत मेला

जागरण संवाददाता, सुपौल: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिवस के निमित चल रहे सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुपौल जिला मुख्यालय परिसर में भाजपा युवा मोर्चा सुपौल द्वारा नव भारत मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन चंद सिंह, जिला महामंत्री सुरेश सुमन यादव, मनोज सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रकाश झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेला में प्रधानमंत्री के बाल्य काल से लेकर आज तक के जीवन वृतांत को चित्र प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के 20 वर्ष के राजनीतिक जीवन को भी चित्र के रूप में प्रदर्शित किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज 130 करोड़ भारतीयों के लिए आदर्श पुरुष हैं प्रधानमंत्री। नव भारत मेला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के सरल जीवन चरित्र को जनमानस तक पहुंचाना है। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पियुष जयसवाल, जिला महामंत्री आलोक चौधरी, जिला मंत्री रौशन झा, सुनील कुमार यादव, धीरेंद्र यादव, सुमन झा, जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, राजधर यादव, रणधीर ठाकुर, मिथिलेश यादव, विमलेंदु ठाकुर, कन्हैया, अरुण समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी