त्रिवेणीगंज पहुंची झारखंड पुलिस, आरोपित को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज (सुपौल) झारखंड के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड गुलजारबाग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:39 PM (IST)
त्रिवेणीगंज पहुंची झारखंड पुलिस, आरोपित को किया गिरफ्तार
त्रिवेणीगंज पहुंची झारखंड पुलिस, आरोपित को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल): झारखंड के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड गुलजारबाग से 2015 में एक नाबालिग लड़की का शादी की नियत से किये गए अपहरण कांड के आरोपित को बुधवार को झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगरपरिषद क्षेत्र के सत्संग आश्रम मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक टिकू महतो मूलत: झारखंड राज्य के गोडा जिले के बेलारी का रहने वाला है और पिछले छह साल से फरार चल रहा था। आरोपित गोड्डा बेलारी निवासी टिकू महतो को बुधवार की सुबह गोड्डा नगर थाना पुलिस ने त्रिवेणीगंज पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र स्थित सत्संग मंदिर मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपहृता के पिता ने गोड्डा नगर थाना में 8 सितंबर 2015 को अपनी नाबालिग पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण करने का केस टिकू महतो के विरुद दर्ज कराया था। पुलिस की फाइलों में फरार घोषित टिकू महतो पिछले कई सालों से अपहृता के साथ त्रिवेणीगंज के सत्संग मंदिर मुहल्ले में किराये के एक मकान में डी-डांस एकेडमी के नाम से डांस स्कूल चला रहा था। जहां शहर के बच्चे डांस सीखने जाते थे। गिरफ्तार टिकू महतो को पुलिस अपने साथ झारखंड ले गई है जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी