दो मजदूरों की मुंगेर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पसरा सन्नाटा

संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) धान रोपने के लिए जा रहे मजदूरों से लदी पिकअप मुंगेर जिले में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM (IST)
दो मजदूरों की मुंगेर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पसरा सन्नाटा
दो मजदूरों की मुंगेर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पसरा सन्नाटा

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल) : धान रोपने के लिए जा रहे मजदूरों से लदी पिकअप मुंगेर जिले में एक नदी के किनारे पलट गई, जिसमें सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के दो मजदूरों की मौत हो गई। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर गांव के दो मजदूरों की मौत हुई थी।

जानकारी अनुसार प्रखंड के पिपराखुर्द गांव से कई मजदूर एक साथ एक पिकअप पर सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे थे। बुधवार की रात यह दुर्घटना हुई, जिसमें शत्रुघ्न शर्मा (35) और संजय कुमार (25) की मौत हो गई। दुर्घटना में प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भालुकूप गांव निवासी नंदन शर्मा की भी मौत हो गई। उनका ससुराल पिपराखुर्द गांव में था और वह वहीं से मजदूरों के साथ निकले थे। तीनों शव पहले पिपराखुर्द लाया गया, जिसमें से नंदन शर्मा के शव को प्रतापगंज भेज दिया गया। गांव में एक साथ तीन शव के पहुंचने से सन्नाटा पसर गया। अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मेहता, विजय कुमार सिंह, गौतम कुमार, पूर्व मुखिया सत्यनारायण शर्मा, लाल देव शर्मा, गोपाल कुमार, रामप्रसाद शर्मा, प्रमोद, नागेश्वर मंडल, श्याम मेहता, राजस्व कर्मचारी मोजेश कमार ने मृतक के घर पर पहुंचकर उसके परिवार को सांत्वना दी। अंचलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर से रिपोर्ट आने के बाद मृतक के स्वजन को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता ने दोनों के संस्कार के लिए राशि उपलब्ध करा दी है। मृतक के घर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ था।

chat bot
आपका साथी