ग्राम देवता परिसर में सड़क का शिलान्यास

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत के ग्राम छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत के ग्राम देवता परिसर से निकलकर मंडल टोला होते हुए डोडरा ब्राह्मण टोला तक जाने वाली सड़क का शुक्रवार की सुबह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM (IST)
ग्राम देवता परिसर में सड़क का शिलान्यास
ग्राम देवता परिसर में सड़क का शिलान्यास

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत के ग्राम देवता परिसर से निकलकर मंडल टोला होते हुए डोडरा ब्राह्मण टोला तक जाने वाली सड़क का शुक्रवार की सुबह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शिलान्यास किया। बिहार सरकार ग्रामीण कार्य विभाग योजना अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख की राशि से 3 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक ने बताया कि छातापुर विधानसभा में पिछले 10 वर्षों में लगभग सभी सड़कें एवं पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बचे कुछ कार्यों को अविलंब पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने जो पिछले चुनाव में जनता से वादा किया था उस वादा पर अभी तक हम शत-प्रतिशत कायम हैं। मौके पर मंडल महामंत्री आशीष कान्त झा, लक्ष्मीनियां पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर झा, राजीव झा, विनय झा, नंदन झा, कमलेश मिश्रा, आशीष कुमार सिटू, अशोक झा इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी