कोसी के प्रवासियों को मिला रोजगार

संवाद सूत्र मरौना (सुपौल) इनोवेशन प्लास्टर मरौना स्थित बाढ़ आश्रय स्थल कुंआटोल में दिल्ली से लौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:05 PM (IST)
कोसी के प्रवासियों को मिला रोजगार
कोसी के प्रवासियों को मिला रोजगार

संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल): इनोवेशन प्लास्टर मरौना स्थित बाढ़ आश्रय स्थल कुंआटोल में दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूरों द्वारा मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। इससे जहां एक ओर स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्लास्टर के कार्यों को भी गति मिल रही है। इस कार्य का निरीक्षण शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मास्क बनाने वाले कारीगर को कई निर्देश देते हुए युद्ध स्तर पर मास्क बनाए जाने को कहा। बीडीओ ने कहा बिहार सरकार द्वारा आदेश प्राप्त है कि प्रत्येक परिवार को छह मास्क नि:शुल्क दिया जाए। इसी आलोक में युद्ध स्तर पर मास्क तैयार किया जा रहा है। इससे बाहर से लौटे मजदूर को रोजगार भी मिल रहा है और कोरोना महामारी संक्रमण से लोगों को बचाव हेतु मास्क भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्र में सभी लोगों को संक्रमण से बचने को लेकर कई प्रकार से जागरूकता का कार्य चल रहा है। समय- समय पर स्वयं क्षेत्र का दौरा भी जारी है। कहा प्रयास है कि क्षेत्र में जो भी कोरोना संक्रमित हैं उन्हें सही समय पर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए पीएचसी प्रभारी से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। लोगों को मास्क पहनने व बिना काम का घर से नहीं निकलने को लेकर भी प्रेरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी