डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सुपौल। राघोपुर पंचायत के वार्ड एक से चार तक के ग राघोपुर पंचायत के वार्ड एक से चार तक के ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार जगदेव यादव पर मनमानी का आरोप लगा शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। राघोपुर पंचायत के वार्ड एक से चार तक के ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार जगदेव यादव पर मनमानी का आरोप लगा शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM (IST)
डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सुपौल। राघोपुर पंचायत के वार्ड एक से चार तक के ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार जगदेव यादव पर मनमानी का आरोप लगा शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीलर मनमानी करते हैं। एक राशन कार्ड पर पांच किलो तक राशन काटते है। मना करने पर धमकी देते हैं कि जहां शिकायत करना है चले जाएं। शिवनारायण यादव, रघुनी पासवान, बुलैंथ पासवान, वासुदेव मुखिया, रामचंद्र शर्मा, विक्रम यादव, कूदुम लाल यादव, योगेंद्र साह, बेचन मुखिया, अधुलिया देवी, सीता देवी, स्वर्णकला देवी, कुसमी देवी, कौशल्या देवी, मंजुला देवी, सितवारी देवी और मलाना देवी ने कहा कि जब राशन कार्ड लेकर राशन मांगने जाते है तो वे गाली-गलौज कर दुकान से भगा देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने 298 लोगों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसडीओ को दिया और डीलर के मनमानी पर रोक लगाने की गुहार लगाई। इस संबंध में एसडीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने कहा कि डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी