चुनाव पेज : बूथों का कमान संभालेगी आधी आबादी

शायद यह पहला मौका होगा जब विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भी बूथों की कमान संभालते नजर आएगी। इसके लिए महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:37 PM (IST)
चुनाव पेज : बूथों का कमान संभालेगी आधी आबादी
चुनाव पेज : बूथों का कमान संभालेगी आधी आबादी

सुपौल। शायद यह पहला मौका होगा जब विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भी बूथों की कमान संभालते नजर आएगी। इसके लिए महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जिले में 1459 मतदान केंद्र थे। वहीं से बढ़ाकर इस बार 2062 कर दिया गया है। इस लिहाज से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए महिला कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण को लेकर जिले के 12 महिला शिक्षिकाओं की सूची चुनाव कार्य के लिए गठित कोषांग को भेजा गया है। इन सभी महिला कर्मियों को दो स्तर का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी