बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, सरकारी कार्यालय समेत नगर में भरा पानी

तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से शुक्रवार को निर्मली नगर बारिश के पानी से डूब गया है। सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न वार्डो के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST)
बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, सरकारी कार्यालय समेत नगर में भरा पानी
बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, सरकारी कार्यालय समेत नगर में भरा पानी

सुपौल। तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से शुक्रवार को निर्मली नगर बारिश के पानी से डूब गया है। सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न वार्डो के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। नगर से बारिश का पानी निकासी के लिए जवाबदेह कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल कार्यालय की हालत यह है कि कार्यालय परिसर में तीन से चार फीट पानी लगा हुआ है। कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता का आवास भी पानी से डूबा हुआ है। पानी निकासी के लिए दिन-रात पंपसेट चल रहा है। अस्पताल, थाना परिसर, हल्का कचहरी से पानी निकासी की कोई व्यवस्था प्रशासनिक स्तर से नहीं की गई है। नगर के मुख्य मार्ग सहित कई सड़को पर जलजमाव है। दो पहिया वाहन को जलजमाव सड़कों पर चलाना मुश्किल हो रहा है। कई वार्डों के दर्जनों घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है। जलजमाव के कारण कच्चे घर गिरने के कगार पर है। पुन: बारिश होने से कई घर गिर भी सकते है और लोगो को जीवन-यापन की समस्या गहरी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी कोसी तटबंध प्रमंडल द्वारा नगर से जलनिकासी के लिए स्लूईस गेट पर लगे पंपसेट को चालू किया गया है कितु बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जलनिकासी से अत्यधिक बारिश का पानी नगर में जमा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी