लोजपा सुप्रीमो के स्वस्थ होने की कार्यकर्ताओं ने की कामना

सुपौल। लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 09:40 PM (IST)
लोजपा सुप्रीमो के स्वस्थ होने की कार्यकर्ताओं ने की कामना
लोजपा सुप्रीमो के स्वस्थ होने की कार्यकर्ताओं ने की कामना

सुपौल। लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार भास्कर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा चलाए जा रहे मुहिम बिहार फ‌र्स्ट-बिहारी फ‌र्स्ट को लेकर सभी कार्यकर्ता सजग हैं तथा इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में लगे हैं। तत्पश्चात छात्र लोजपा संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह कौशिक को जिला उपाध्यक्ष, सोनू सिंह राजपूत को मीडिया प्रभारी, प्रेम सागर झा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि सुनील कुमार पासवान को जिला प्रवक्ता, अमित आनंद को पिपरा प्रखंड अध्यक्ष, मु. अहसान को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को राघोपुर प्रखंड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। नितेश कुमार पासवान को छातापुर छात्र लोजपा के अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा प्रखंडों में अन्य सेल का भी गठन किया गया।

chat bot
आपका साथी