सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय को होगा अपना भवन, जल्द सपना होगा साकार

वर्षों से सिचाई विभाग के परिसर में चल रहे प्रखंड कार्यालय को अब करोड़ों की लागत से अपना मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन जल्द ही नसीब हो सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:04 PM (IST)
सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय को होगा अपना भवन, जल्द सपना होगा साकार
सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय को होगा अपना भवन, जल्द सपना होगा साकार

सुपौल। वर्षों से सिचाई विभाग के परिसर में चल रहे प्रखंड कार्यालय को अब करोड़ों की लागत से अपना मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन जल्द ही नसीब हो सकेगा। इस बात की जानकारी होते ही लोगों में खुशी व्याप्त है। इस आशय की जानकारी देते हुए जदयू के पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार सरकार के कबीना मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के सतत प्रयास से ही वर्ष 1994 में प्रतापगंज प्रखंड की स्थापना करवाई गई थी। जगह अभाव के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय विगत 26 वर्षों से सिचाई विभाग के परिसर में ही चल रहा है। नीतीश सरकार के निर्णयानुसार भवन विहीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय को नये सिरे से 18 करोड़ 78 लाख की लागत से मॉडल भवन बनाने की राशि स्वीकृत की गई है। उसी योजना के अनुरूप प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर की सरकारी जमीन का चयन कर प्रखंड़ के भवन निर्माण की स्वीकृति सरकार से मिली थी। पूर्व विधायक ने बताया कि एक बार पुन: मंत्री विजेन्द्र यादव के प्रयास से ही मॉडल प्रखंड भवन बनाने के लिए करोडों की राशि की स्वीकृति मिल पाई है। खुशी जाहिर करने वालों में पूर्व मुखिया सम्पतराज जैन, सियाराम यादव, राम नारायण ठडिया, पूर्व प्रमुख रमेश यादव, ई. मोती लाल, जदयू अतिपिछड़ा के जिला अध्यक्ष किशन मंड़ल, प्रखंड़ अध्यक्ष जय प्रकाश जया, विजेन्द्र लाल दास, विपिन श्रीवास्तव, ललित भगत, सुर्य नारायण महतो, मोहन मंड़ल, जवाहर प्रसाद यादव, हरिहर भिडवार, नन्दकिशोर महतों, आशा देवी, बैजनाथ मंड़ल, शंकर शर्मा, शुभकरन जैन, नवीन कर्ण, अवधेश झा, जगदीश महतों, प्रमोद दास, सकलदेव दास आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी