संतुलित भोजन से प्राप्त होती है सही उर्जा

सुपौल। कृषि विज्ञान केन्द्र में पोषण अभियान 2020 एवं कृकृषि विज्ञान केन्द्र में पोषण अभियान 2020 एवं कृषक जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. प्रमोद कुमार चौधरी वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार और ज्ञानचंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में पोषण अभियान 2020 एवं कृषक जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. प्रमोद कुमार चौधरी वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार और ज्ञानचंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 09:33 PM (IST)
संतुलित भोजन से प्राप्त होती है सही उर्जा
संतुलित भोजन से प्राप्त होती है सही उर्जा

सुपौल। कृषि विज्ञान केन्द्र में पोषण अभियान 2020 एवं कृषक जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. प्रमोद कुमार चौधरी, वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार और ज्ञानचंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक ने पोषण से संबंधित तीन मॉड्यूल के बारे में बताया गया। सबसे पहले पोषण वाटिका का निर्माण, जिसमें मौसमी सब्जी-फल के पौधों को लगाना। दूसरा पोषण युक्त थाली, जिसमें भोजन की थाली में संतुलित पोषण युक्त खाद व्यंजन का समावेश करना तथा तीसरा बायोफोर्टीफाइड कृषि उत्पाद का विकास एवं उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। फसल वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने कहा संतुलित भोजन से हमें सही उर्जा प्राप्त होती है। एक स्वस्थ आदमी को अच्छी तरह से दिनचर्या चलाने हेतु 4000 कैलोरी की ऊर्जा की जरूरत होती है। परंतु हाल के दिनों में भोजन व्यंजन के गुणवत्ता में गिरावट आने के कारण 2800 से 3200 कैलोरी तक ही ऊर्जा मिलती है। जिसके कारण मनुष्य थकान महसूस कर रहा है। मौके पर मौजूद मत्स्य वैज्ञानिक ज्ञानचंद ने संतुलित आहार में उपयुक्त पोषणयुक्त अन्न, फल, सब्जी तथा मछली का सेवन करने पर जोर दिया। मांसाहारी के लिए मछली प्रोटीन का एक मुख्य स्त्रोत है। मौके पर सुमन कुमार चौधरी, राहुल रंजन, जनार्दन पासवान, रेखा खेतवा, आशा देवी, पूनम देवी, शोभा देवी समेत पर्यवेक्षिक, सेविका एवं जीविका दीदी ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी