विश्व पर्यावरण दिवस अभाविप नगर इकाई ने किया हवन

संवाद सूत्र राघोपुर(सुपौल) विश्व पर्यावरण दिवस अभाविप नगर इकाई सिमराही ने शुक्रवार को अल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:04 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस अभाविप नगर इकाई ने किया हवन
विश्व पर्यावरण दिवस अभाविप नगर इकाई ने किया हवन

संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): विश्व पर्यावरण दिवस अभाविप नगर इकाई सिमराही ने शुक्रवार को अलग अंदाज में मनाया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अग्निहोत्र हवन के माध्यम से परमात्मा से जहां एक ओर विश्व के पर्यावरण की शुद्धिकरण के लिए प्रार्थना की तो वहीं वर्तमान बिहार सरकार के द्वारा शैक्षणिक उदासीनता, अराजकता और एसटीईटी परीक्षा पर लिए गए विपरीत फैसले के निवारण के लिए उनकी आत्मशुद्धि के लिए सद्बुद्धि हवन किया।ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार ने यह फैसला लिया कि एसटीईटी की परीक्षा पुन: ली जाएगी। जब बिहार सरकार पूर्व में ही यह बात स्वीकार कर चुकी है कि एसटीईटी की परीक्षा में किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं हुई तो बेवजह परीक्षा को रद्द करने का फैसला कितना हास्यास्पद है। इसमें हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। अन्य मांगों में लॉकडाउन के दौरान छात्र/छात्राओं से मकान मालिकों के द्वारा रूम रेंट मांगा जाना गरीब छात्र-छात्राओं के लिए मुश्किल है। मुश्किल की इस घड़ी में बिहार सरकार से अभाविप आग्रह करती है कि वे छात्र-छात्राओं के हित में रूम रेंट माफ करवाएं।हवन में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार कर्ण, एसएफएस जिला संयोजक शंकर कुमार साह, नगर सह मंत्री सुमन कुमार गुप्ता, मनीष जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सद्बुद्धि हवन यज्ञ इकाई नगर मंत्री अरुण जयसवाल ने मंत्र जाप के द्वारा करवाया

chat bot
आपका साथी