प्रवासी नवदंपती को मंगलकामना के साथ क्वारंटाइन सेंटर से भेजा गया घर

संवाद सूत्र प्रतापगंज (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय स्थित सुमरित कन्या मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 05:24 PM (IST)
प्रवासी नवदंपती को मंगलकामना के साथ क्वारंटाइन सेंटर से भेजा गया घर
प्रवासी नवदंपती को मंगलकामना के साथ क्वारंटाइन सेंटर से भेजा गया घर

संवाद सूत्र, प्रतापगंज (सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित सुमरित कन्या मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी नव दंपती को मंगलकामना व सदा सुहागन के आशीर्वाद से उन्हें घर भेज दिया गया। प्रतापगंज निवासी नवदंपती कुछ दिन पूर्व ही शादी रचाकर अन्य राज्य दांपत्य जीवन बिताने को गए थे। इसी बीच कोरोना महामारी को ले लॉकडाउन ने उनके जिदगी में एक खौफ पैदा कर दिया। जैसे-तैसे वे लोग डरे सहमे प्रतापगंज अपने गृह मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्हें उक्त क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। वहीं तेकुना स्थित म.वि. तेकुना के क्वारंटाइन सेंटर पर वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मु. कुदूस के द्वारा रह रहे प्रवासियों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी