सामाजिक स्तर पर पहल कर मामले को निष्पादित करने की है आवश्यकता

जागरण संवाददाता सुपौल जिला मुख्यालय स्थित मिलन मैरेज पैलेस में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:24 AM (IST)
सामाजिक स्तर पर पहल कर मामले को निष्पादित करने की है आवश्यकता
सामाजिक स्तर पर पहल कर मामले को निष्पादित करने की है आवश्यकता

जागरण संवाददाता, सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित मिलन मैरेज पैलेस में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार यादवेन्दु की अध्यक्षता और यादव महासभा के सुपौल जिला अध्यक्ष सह आयोजन समिति संयोजक डॉ. अमन कुमार के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश यादव महासभा/अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (बिहार इकाई) को धारदार बनाने के लिए प्रदेश कमेटी को भंग कर नए सिरे से कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार से अहीर रेजिमेंट गठन की मांग पुरजोर तरीके से करने का निर्णय लिया गया। जातिगत जनगणना को सार्वजनिक व जातिगत संख्या के आधार पर सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। डॉ. अमन कुमार के द्वारा सदन के समक्ष अपराध नियंत्रण, मुकदमा में कमी और आपसी समझौता से विभिन्न मुद्दों को सुलझाने के लिए यादव महासभा द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने, सामाजिक न्याय के महानायक लालू प्रसाद यादव को अतिशीघ्र रिहा करने तथा मृत्युभोज सहित धार्मिक और सामाजिक कुरीति पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से सामाजिक कुरीति मिटाओ-देश बचाओ और धार्मिक कुरीति मिटाओ-धर्म बचाओ अभियान को जन-जन में पहुंचाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे ध्वनिमत से सदन के द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया।

पूर्व विधायक प्रो. विनोद कुमार यादवेन्दु ने कहा कि यादव समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली व स्वर्णिम रहा है। समाज की उन्नति और देश के प्रगति में यादव समाज का योगदान अग्रणी रहा है। देश को आजाद कराने में भी इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। इसलिए यादव रेजिमेंट की मांग पूर्णत: जायज है। युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बच्चों और युवाओं को बिहार में शिक्षा देने की जरूरत है। यादव समाज को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आयोजन समिति संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि मुकदमा, झगड़ा-झंझट आदि के लिए थाना, न्यायालय, सरकारी दफ्तर में चक्कर काटने के बजाय सामाजिक स्तर पर पहल कर मामले को निष्पादित करने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर पर सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय बगैर किसी शुल्क के मिल जाता है। अपराध पर नियंत्रण और मुकदमा से बचने के लिए सभी को अपना अपराध स्वीकार कर पश्चाताप करना चाहिए। युवा यादव महासभा के झारखंड प्रभारी श्यामनन्दन यादव ने कहा कि मामूली बातों को तिल का तार बनाने के बजाय पट्टाक्षेप करने की पहल बेहतर साबित होगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रूबी यादव ने कहा कि छोटे और मामूली बातों को लेकर खूनी व पवित्र रिश्ता तार-तार हो रहा है। इस पर पहल करने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन महिला यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रूबी कुमारी यादव और सुपौल जिला मुख्य संरक्षक डॉ.दयानन्द भारती के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य संरक्षक विजय कुमार यादव, प्रमोद भारती, अधिवक्ता रामलखन यादव, जगदीश प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, शिवकुमार यादव, संत जयनारायण यादव, सुरेन्द्र कुमार श्यामल, सदानन्द यादव, बिपिन कुमार यादव, मिथिलेश यादव, शम्भू यादव, रामनरेश कोशिकी, परमानंद कुमार पप्पू, ओम प्रकाश यादव, सुरेन्द्र यादव, रामविलास यादव, सुभाष यादव, मनोज यादव, श्यामसुंदर यादव, परमेश्वरी यादव, प्रो. भुवनेश्वरी प्रसाद यादव, प्रो. नरेन्द्र यादव, अमर यादव, शैलेन्द्र कुमार सुधांशु, कलेश्वरी प्रसाद यादव, राज कुमार यादव, पंकज यादव, उमेश प्रसाद यादव, के.पी. यादव, चंद्रकिशोर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी