निर्मली नपं की मुख्य पार्षद बनीं नीतू, निर्विरोध हुई निर्वाचित

सुपौल । नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद पद पर नीतू कुमारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 06:54 PM (IST)
निर्मली नपं की मुख्य पार्षद बनीं नीतू, निर्विरोध हुई निर्वाचित
निर्मली नपं की मुख्य पार्षद बनीं नीतू, निर्विरोध हुई निर्वाचित

सुपौल । नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद पद पर नीतू कुमारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पर्यवेक्षक एडीएम विधु भूषण चौधरी की उपस्थिति में मुख्य पार्षद पद के चुनाव से संबंधित प्रक्रिया शुरू की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उपस्थित वार्ड पार्षदों को मुख्य पार्षद के चुनाव से संबंधित नियम एवं निर्देश से अवगत कराया। उपस्थित 8 वार्ड पार्षदों में से वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद नीतू कुमारी ने मुख्य पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी दी। दूसरे वार्ड पार्षद द्वारा मुख्य पार्षद पद के लिए कोई दावेदारी नहीं दिए जाने उपरांत निर्वाची पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद पद के लिए नीतू कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचित मुख्य पार्षद को प्रमाणपत्र सौंपा गया। फिर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ज्ञातव्य हो कि नगर में कुल 12 पार्षद हैं। जिसमें से 4 वार्ड पार्षद चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। 11:00 बजे का समय मुख्य पार्षद पद के चुनाव के लिए निर्धारित किया गया था। कितु 4 वार्ड पार्षद के समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने 12:00 बजे तक वार्ड पार्षद के उपस्थित होने का इंतजार किया। तत्पश्चात चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नगर के वार्ड संख्या 1 के वार्ड पार्षद बबीता शेखर, वार्ड संख्या 3 की वार्ड पार्षद पूर्व मुख्य पार्षद दुलारी देवी, वार्ड संख्या 8 की वार्ड पार्षद अनीता देवी एवं वार्ड संख्या 12 की वार्ड पार्षद मीरा कुमारी आनंद मुख्य पार्षद के चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई हैं। वार्ड संख्या 2 की वार्ड पार्षद सरस्वती देवी, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कमल चौधरी, 5 के वार्ड पार्षद रंजीत कुमार नायक, वार्ड संख्या 06 की वार्ड पार्षद चिता देवी, वार्ड 07 की वार्ड पार्षद सावित्री देवी, वार्ड 09 के वार्ड पार्षद संजय कुमार, वार्ड 10 के वार्ड पार्षद मु. भट्टू, वार्ड 11 के वार्ड पार्षद नीतू कुमारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लतीफूर रहमान अंसारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं कार्यालय सहायक जीवन कुमार व मानस कुमार उपस्थित थे। नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ने प्रमाण पत्र पाते ही संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा कार्यकाल मात्र 8 महीने का है। बावजूद अल्पावधि में भी सभी के सहयोग से ईमानदारी पूर्वक नगर के विकासात्मक कार्यों को करने में पीछे नहीं रहूंगी। वैसे तो नगर में कई समस्याएं हैं। जिसमें से मुख्य समस्या जल निकासी की है। जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए बिहार सरकार के मंत्रालय से बातचीत की जाएगी। तदुपरांत जल निकासी की समस्या के निदान के लिए ठोस पहल की शुरुआत की जाएगी।अनुमंडल कार्यालय के बाहर खड़े समर्थकों ने नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी