भूमिका बिहार के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

जागरण संवाददाता सुपौल सदर प्रखंड के कर्णपुर पंचायत में 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:13 AM (IST)
भूमिका बिहार के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
भूमिका बिहार के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

जागरण संवाददाता, सुपौल: सदर प्रखंड के कर्णपुर पंचायत में 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत वितरण किया गया। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से उपजी समस्याओं से पीड़ित परिवारों के बीच राहत का बंटवारा किया गया। राहत वितरण के समय सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। कर्णपुर पंचायत में जागरूकता बढ़े इसके लिए भी अभियान चलाया गया। कोरोना के कारण उपजी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए छातापुर के विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि कोरोना एक महामारी है, इससे डरने की जरूरत नहीं है पर बचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संकट काल में भूमिका बिहार जैसे संस्था गरीब एवं मजदूर के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रही है जो काफी प्रशंसनीय है। कहा कि हमलोग भूमिका बिहार के सहयोग से कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि एक तरफ बाढ़ है तो दूसरी तरफ यह कोरोना है। जिससे काफी संख्या में किसान मजदूर व बेसहारा प्रभावित हैं। खासकर गर्भवती प्रसूता के लिए भूमिका बिहार ने जो जच्चा-बच्चा किट उपलब्ध कराया है यह संस्था के दूरदर्शी सोच को रेखांकित करता है। यह संस्था बच्चों एवं महिलाओं के लिए ²ढ़ संकल्पित है। वितरण शिविर में भूमिका बिहार के भगवान जी पाठक ने कहा कि भूमिका बिहार कोसी महानंदा क्षेत्र में बच्चों खासकर लड़कियों, मानव व्यापार के विरुद्ध, बाल विवाह के विरुद्ध, दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाती रही है। साथ ही अररिया, कटिहार, पूर्णिया एवं सुपौल कोरोना के आरंभ काल से ही राहत वितरण का कार्य करती रही है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चला रही है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य विपिन पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता नंदा झा, प्राचार्य संजय कुमार पाठक, मिथिलेश कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश पाठक, बाल कल्याण समिति सदस्य ईश्वर चंद्र मिश्र, उपसरपंच गोविद पाठक, पंचायत समिति सदस्य रिकू देवी, पूर्व सरपंच रामकृष्ण पटेल, संजीव कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी