प्रखंड कार्यालय में हंगामा करना पड़ा महंगा, बीडीओ ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कुछ लोगों द्वारा घुसकर र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:59 PM (IST)
प्रखंड कार्यालय में हंगामा करना पड़ा महंगा, बीडीओ ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
प्रखंड कार्यालय में हंगामा करना पड़ा महंगा, बीडीओ ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कुछ लोगों द्वारा घुसकर राशन कार्ड के सवाल पर हो-हंगामा करने तथा पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविद कुमार ने किशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा है कि बिना अनुमति के मुरली गांव के रामसेवक कुमार, सुभाष कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, वीरेंद्र यादव सहित कुछ अन्य लोग जबरन घुस गए तथा हो हंगामा करने लगे। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय कर्मियों में भय का माहौल पैदा कर दिया। आवेदन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा है कि इस दौरान लोगों ने उन्हें तथा अंचलाधिकारी संजय कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। आवेदन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व बुधवार के दिन उपरोक्त लोग कार्यालय पहुंचकर उन सबके साथ अभद्र व्यवहार किए थे। पूछे जाने पर किशनपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 141/20 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। मालूम हो कि गुरुवार के दिन मुरली गांव के कुछ लोगों ने राशन कार्ड के सवाल पर प्रखंड कार्यालय परिसर में घुसकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की थी।

chat bot
आपका साथी