लॉकडाउन का दिख रहा असर, सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा

संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा लगाया गया संपूर्ण लॉकड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:21 PM (IST)
लॉकडाउन का दिख रहा असर, सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा
लॉकडाउन का दिख रहा असर, सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन शनिवार को भपटियाही बाजार में पूरी तरह से सफल दिखाई दिया। एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी तरफ कड़ाके की धूप ने लोगों को घर से निकालने पर पाबंदी लगा रखी थी। चिलचिलाती धूप में विश्वकर्मा चौक से लेकर शिव मंदिर चौक और फिर नेशनल हाईवे पर भी दूर-दूर तक लोग नजर नहीं आ रहे थे। कड़ाके की धूप के बीच पुलिस की भी परेशानी कम देखी गई। लॉकडाउन को लेकर सड़कों पर तैनात रहने वाली पुलिस राहत महसूस कर रही थी। लॉकडाउन के दसवें दिन लोगों पर अगले 25 मई तक के लिए लॉकडाउन की तिथि बढ़ाने का भी साफ असर दिखाई दे रहा था। वैसे सुबह में भी बाजार में काफी कम भीड़ दिखाई दी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से सहमे लोग सड़कों पर आने से कतराने लगे हैं। संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविद कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, भपटियाही थानाध्यक्ष राघव शरण तथा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रखंड क्षेत्र में एक तरह से विकास की रफ्तार भी रुक गई है। जानकारी अनुसार कहीं कोई योजनाओं का संचालन नहीं हो रहा है।

chat bot
आपका साथी