सुपौल में समारोहपूर्वक मनाई गई कबीर साहब की जयंती

राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत रामचंद्र राम के आवास पर कबीर साहब की जयंती समारोह सादगी पूर्ण तरीके से राष्ट्रीय युवा महासंघ के बैनर तले मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:26 PM (IST)
सुपौल में समारोहपूर्वक मनाई गई कबीर साहब की जयंती
सुपौल में समारोहपूर्वक मनाई गई कबीर साहब की जयंती

सुपौल। राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत रामचंद्र राम के आवास पर कबीर साहब की जयंती समारोह सादगी पूर्ण तरीके से राष्ट्रीय युवा महासंघ के बैनर तले मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात कबीर के मुख्य ग्रंथ बीजक से विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घोष महंत अयोध्या दास ने किया। जयंती समारोह को महासंघ अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा संत सम्राट कबीर ने धर्म और ईश्वर दोनों के पक्ष-विपक्ष में लिखा है ऐसा हिम्मत कोई विरला ही कर सकता है। कबीर राम नाम जपने को भी कहते थे तो कभी वह ग्रंथों के ज्ञान पर भी गहरा प्रश्न खड़ा करते थे यह बात उनके पंक्ति से समझ सकते हैं। पोथी पढि़- पढि़ जग मुआ पंडित भया न कोई। कबीर साहब ने उस जमाने में प्रचलित ईश्वरीय नामों के पक्ष में कुछ साहित्य रचा था पर लगता है वह साहित्य उनके शुरुआती दिनों का होगा। कोई भी विचारक जब अध्यात्म की खोज शुरू करता है तब वह उस समय की प्रचलित भक्ति में शांति खोजने लगता है। शुरुआत यहीं से होती है पर कहीं भी शांति नहीं मिलती तब अंतत: वह सत्य को ही पा लेता है। इसलिए बाद में जब वह जागे होंगे तब उन्होंने जो साहित्य रचा उसे पढ़ने पर हम जान सकते हैं कि वह धर्म और ईश्वरवाद के विरोध में और मानवतावाद के पक्ष में थे। यही कारण हो सकता है कि कबीर के साहित्य में धर्म के पक्ष और विपक्ष दोनों के स्वर मिलते हैं। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सरवन कुमार यादव, ओमप्रकाश, उमाशंकर कुमार राम, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, गुनदेवदास ,महेंद्र दास आदि ने संबोधित किया। मौके पर मयंक राम सिटू कुमार मेहता, बिदेश्वरी मंडल, जवाहर दास, विद्यानंद राम बुद्धू राम ,पप्पू चौधरी योगानंद यादव, पंकज ऋषिदेव, सदानंद सादा, महेन्द्र दास, महेश्वरी शर्मा, रुक्मिणी देवी, रजिया देवी, यशोदा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी