दो घर जलकर राख

संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल) सुपौल।: प्रखंड क्षेत्र के अंदौली पंचायत स्थित अभुआड़ गांव के वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 07:31 PM (IST)
दो घर जलकर राख
दो घर जलकर राख

संवाद सूत्र, किशनपुर(सुपौल)

सुपौल।: प्रखंड क्षेत्र के अंदौली पंचायत स्थित अभुआड़ गांव के वार्ड नंबर 04 में बुधवार को आग लग जाने से रविन्द्र झा का दो घर जलकर राख हो गया। घटना में अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन सहित कागजात जल गए। घटना की जानकारी सीओ को दी गई है। सीओ अजीत कुमार लाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी। क्षति का आकलन करने के लिए कर्मचारी को भेजा जाएगा। आकलन के बाद मुआवजे के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी