सामाजिक कार्यकर्ता को किया सम्मानित

करजाईन बाजार कोरोना संकट में ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए गृह मंत्राल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:14 AM (IST)
सामाजिक कार्यकर्ता को किया सम्मानित
सामाजिक कार्यकर्ता को किया सम्मानित

करजाईन बाजार: कोरोना संकट में ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए गृह मंत्रालय में कार्यरत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। कोरोना के कहर के बीच लगातार मास्क, साबुन एवं जन जागरुकता में जुटे रहे बायसी पंचायत के दहगामा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र के कामत प्रांगण में गृह मंत्रालय में कार्यरत एनएसजी अमोद कुमार झा के द्वारा मास्क, सैनिटाइजर एवं धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमोद कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से उत्पन्न इस विकट एवं विषम परिस्थिति में उल्लेखनीय कार्य के लिए विनोद कुमार मेहता को धन्यवाद ज्ञापित किया गया गया है। संकट की इस घड़ी में कार्य करना बिल्कुल ही सराहनीय एवं काबिलेतारीफ है। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इस तरह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी