प्रखंडों में भी रही गणतंत्र दिवस की धूम, शान से लहराया तिरंगा

- पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों व आम लोगों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा जागरण टीम सुपौल 72

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:37 AM (IST)
प्रखंडों में भी रही गणतंत्र दिवस की धूम, शान से लहराया तिरंगा
प्रखंडों में भी रही गणतंत्र दिवस की धूम, शान से लहराया तिरंगा

- पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों व आम लोगों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जागरण टीम, सुपौल : 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के आन-बान व शान का प्रतीक तिरंगा झंडा उत्साह के साथ फहराया गया। प्रखंडों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।

वीरपुर में मुख्य समारोह स्थल पर एसडीओ कुमार सत्येंद्र यादव, आरक्षी कार्यालय में डीएसपी रामानंद कौशल, मुख्य अभियंता कार्यालय कौशिकी भवन में मुख्य अभियंता प्रकाश दास, वीरपुर थाना में इंस्पेक्टर केबी सिंह, विधिज्ञ संघ में उपाध्यक्ष राज नारायण देव, प्रखंड जनता दल यू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अनिल खेडवार, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, केएस कॉलेज में प्राचार्य अभय कुमार सिंह, कोसी आदर्श महिला कॉलेज में प्राचार्य विजय घोष, प्रखंड कार्यालय में उप प्रमुख बीबी सलेहा, ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय में प्राचार्य अर्जुन यादव, न्यू कैम्ब्रिज स्कूल में निदेशक एमके झा, लिटिल फ्लावर होम में अंबिका नंद झा, दिव्य सनातन में विजय देव, सर्व ज्ञान निकेतन में दीपक मिश्रा, राघोपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख चंदा देवी, थाना में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डॉ. दीप नारायण, तहसील कार्यालय सिमराही में बीडीओ सुभाष कुमार, बीआरसी में बीईओ मिथिलेश कुमार सिंह, व्यापार मंडल में अध्यक्ष हरिप्रसाद दास, पिपराही सरकार भवन में मुखिया बीबी समीदा, कृषि विज्ञान केंद्र में ई. प्रमोद कुमार चौधरी, जिला परिषद डाक बंगला में पार्षद पूनम देवी, जदयू कार्यालय डॉ. कमल प्रसाद यादव, भाजपा कार्यालय में में बैद्यनाथ प्रसाद भगत, सिमराही व्यापार संघ में ललित कुमार जायसवाल, जाप कार्यालय बिजेंद्र प्रसाद यादव, कांग्रेस कार्यालय जमील अनवर टुन्ना, डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल में रोशन रसिक, सिमराही पंचायत में मुखिया विजय चौधरी, फिगलाश में प्रकाश कुमार यादव, राघोपुर में मु. तसलीम, हरिपुर में अंजू देवी, हुलास में अनिल सरदार, डुमरी में मीरा देवी, धराहरा में रामचंद्र शर्मा, देवीपुर पंचायत में बिदु बाला गुप्ता, करजाईन बा•ार में करजाईन थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसबीआइ करजाईन बाजार शाखा में पवन कुमार, करजाईन पंचायत भवन में मुखिया पूनम पासवान, बायसी पंचायत भवन में मुखिया लाजवंती रूपम, परमानंदपुर पंचायत भवन में मुखिया जूली कुमारी मेहता, बौराहा पंचायत भवन में मुखिया वैदेही देवी, रतनपुर पंचायत भवन मुखिया संजीव कुमार मंटू, भगवानपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया जयप्रकाश पासवान, करजाईन पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष विदेश्वर मरीक, मोतीपुर पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रतनपुर पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष जागेश्वर मेहता, करजाईन मध्य विद्यालय मैदान पर जिला किसान संघ के सचिव सत्यनारायण सहनोगिया, बुजुर्ग संसाधन केंद्र संस्कृत निर्मली में वयोवृद्ध कमल नारायण सिंह, श्रीकृष्णा एकेडमी करजाईन में निदेशक उपेंद्र सहनोगिया, एनसीटीसी करजाईन में निदेशक प्रदीप कुमार, ब्राइट वे बोर्डिंग समदा में निदेशक तुलाकांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

सरायगढ़ में प्रखंड कार्यालय में प्रमुख विजय कुमार यादव ने बीडीओ अरविद कुमार, सीओ संजय कुमार की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। उधर विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामनिवास प्रसाद, भपटियाही थाना में थानाध्यक्ष राघव शरण, जदयू कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही में प्रधान सुधीर कुमार यादव, पंचायत भवन भपटियाही में मुखिया नीलम मेहता, उप डाकघर में मुन्ना कुमार, सरायगढ़ में मुखिया सुनीता देवी, कांग्रेस कार्यालय में महेश पांडे, महिला कांग्रेस कार्यालय में सावित्री देवी, छिटही हनुमाननगर में मुखिया बीबी नसीमा खातून, पिपराखुर्द में मुखिया अवधेश प्रसाद साह, लालगंज में मुखिया पन्ना देवी, चांदपीपर में मुखिया कारी राम, कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, बीआरसी कार्यालय में रीता कुमारी, अंबेडकर कार्यालय में बलराम प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया।

लौकहा बाजार में लौकहा पंचायत भवन परिसर में मुखिया शबरी देवी, ग्राम कचहरी में सरपंच बिजली देवी, पीएचसी लौकहा में प्रभारी डॉ. बिजय कुमार, मवेशी अस्पताल में प्रभारी बिनोद कुमार, एसडीएसके भुवनेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदी में विद्यालय प्रधान बद्री राम, मोतीलाल कुसुमलता उच्च माध्यमिक विद्यालय चौघारा में प्रधान बिनोद कुमार, अमहा पंचायत भवन परिसर में मुखिया श्यामसुंदर भगत ने ध्वजारोहण किया।

पिपरा में प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मीरा देवी, थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, महात्मा गांधी चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी, सुभाष चौक पर प्रदीप गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. जेपी साह, सत्यदेव माध्यमिक विद्यालय पिपरा में प्रधानाध्यापक अशोक भगत, डीएस बोर्डिंग स्कूल में एम वली, अनुसूचित जाति टोला में शंकर सादा, अनुसूचित जाति टोला वार्ड नंबर 14 में विधायक रामविलास कामत, प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख भूप नारायण यादव, थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

भीमनगर पंचायत सरकार भवन में मुखिया सुधीर कुमार सिंह, बीएमपी बटालियन में बीएमपी के कमांडेंट ने ध्वजारोहण किया। निर्मली में अनुमंडल कार्यालय परिसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, विधिज्ञ संघ परिसर में अध्यक्ष रामलखन प्रसाद यादव, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव, बाल विकास परियोजना कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी पुष्पा, अवर निबंधन कार्यालय परिसर में अपर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी निबंधन पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी, उप कोषागार कार्यालय परिसर में जिला कोषागार पदाधिकारी किशोर कुमार, ई किसान भवन परिसर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेंद्र साहु, निर्मली थाना परिसर पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद दुलारी देवी, पश्चिमी कोसी तटबंध प्रमंडल कार्यालय परिसर में कार्यपालक अभियंता, बजाज धर्मशाला परिसर में अध्यक्ष अधिवक्ता सूर्यनारायण कामत, चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय परिसर में संरक्षक विष्णु पंसारी, व्यापार संघ कार्यालय परिसर पर अध्यक्ष गौतम शेखर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

छातापुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख रूबी कुमारी, कृषि कार्यालय में बीएफएससी अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, पशु चिकित्सालय में डॉ. बिपीन कुमार, पीएचसी में डॉ. नवीन कुमार, थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, अनुसूचित जाति बस्ती में बुजुर्ग परमेश्वर राम, बीओआई शाखा में प्रबंधक गोपाल कुमार मंडल, जीविका कार्यालय में प्रबंधक रामबाबू कुमार, एसबीआइ शाखा में प्रबंधक राजकुमार सिंह, कन्या मध्य विद्यालय में एचएम देवकुमारी, राजस्व कचहरी में अंचलाधिकारी सुमित कुमार सिंह, मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार वर्मा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ऊषा कुमारी, बीआरसी में बीईओ रामनारारण मेहता, ग्राम पंचायत कार्यलय में मुखिया राजलक्षमी देवी, पीएसएस में जेई अभिषेक कुमार, राजेश्वरी ओपी में प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद रवि, भीमपुर थाना में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

त्रिवेणीगंज में अनुमंडल पदाधिकारी शेख जेड हसन ने अनुमंडल परिसर में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ,एसडीएम प्रमोद कुमार, विधायक वीणा भारती ने तिरंगा को सलामी दी। साथ ही अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर झंडा फहराया गया

किशनपुर में प्रखंड परिसर में प्रमुख विजय कुमार यादव, थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, बीआरसी में बीईओ प्रभा कुमारी, राजद कार्यालय में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार उर्फ मंगल यादव, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सगीर आलम, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में प्रभारी प्रधान राजीव कुमार, जीविका कार्यालय में बीपीएम पवन कुमार, ज्ञान कुंज एकेडमी में अरुण जायसवाल, न्यू प्रभा एकेडमी में निर्देशक इंद्रभाष कुमार, ग्रीन वेली एकेडमी में तपेश कुमार पाल, लक्ष्य कोचिग सेंटर में मुकेश कुमार, मेहासिमर पंचायत भवन में मुखिया उषा देवी, श्रीपुर-सुखासन पंचायत भवन में मुखिया अनिता देवी, शिवपुरी पंचायत भवन में मुखिया फेकू शर्मा, नौवाबाखर पंचायत भवन में मुखिया रामप्रसाद साह, बौराहा पंचायत भवन में मुखिया उदय कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।

chat bot
आपका साथी