राज ने किया प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन

संसू राघोपुर (सुपौल) गांधीनगर निवासी व्यवसायी ललित कुमार जायसवाल का पुत्र राज जायसवाल ने आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 05:35 PM (IST)
राज ने किया प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन
राज ने किया प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन

संसू, राघोपुर (सुपौल) : गांधीनगर निवासी व्यवसायी ललित कुमार जायसवाल का पुत्र राज जायसवाल ने आइआइटी परीक्षा में ऑल इंडिया में 11257 रैंक लाकर प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राज की इस सफलता से अभिभावक एवं ग्रामीणों में खुशी है। राज ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह इनलोगों के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है।

राज के पिता ने बताया कि बचपन से ही राज पढ़ाई के प्रति गंभीर रहता था। खेलकूद के समय भी यार-दोस्तों से पढ़ाई की ही बातें करता था। लोगों को उस समय ही लगता था कि आगे चलकर यह कुछ कर दिखाएगा। लोगों का यह अनुमान सच निकला और आज इसने यह सफलता हासिल की है। दूसरी ओर राज ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता का योगदान अहम है। कहा कि आज के समय में जब पढ़ाई महंगी होती जा रही तो भी वे हमेशा प्रोत्साहित करते रहे। उनका योगदान बेकार नहीं जाए यह सोचकर मैं तैयारी में लगा रहा। पूरी मेहनत और दृढ़ निश्चय से परीक्षा की तैयारी की और सफलता मिली। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पूरी लगन से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहें। कड़ी मेहनत करें परिणाम अच्छे आएंगे। उनकी इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी