बड़ी महिमामयी हैं मोतीपुर की माता दुर्गा

संवाद सूत्र करजाईन बाजार (सुपौल) राघोपुर प्रखंड की मोतीपुर पंचायत स्थित सार्वजनिक दुर्गा मं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:34 PM (IST)
बड़ी महिमामयी हैं मोतीपुर की माता दुर्गा
बड़ी महिमामयी हैं मोतीपुर की माता दुर्गा

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल) : राघोपुर प्रखंड की मोतीपुर पंचायत स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवरात्र के मौके पर पूर्ण विधि-विधान से माता की आराधना की जा रही है। नवरात्र में माता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ उमड़ने लगती है। इस मंदिर में मोतीपुर तथा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। माता की महिमा अपरंपार है। पूजा समिति के अध्यक्ष विद्यानंद झा, सचिव बैजनाथ झा, कोषाध्यक्ष सुभाष झा, ग्रामीण सतीश नाथ झा, अमरनाथ झा, ज्योति कुमार झा उर्फ लब्लू, अशोक झा, गोपाल झा, ललित झा, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां मंदिर की स्थापना कई दशक पूर्व ही हुई थी। 1950 में कोसी की विभीषिका में ध्वस्त हो जाने के बाद मंदिर के भवन का 1969 में पुन: स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कराया गया। स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नतें मांगता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। नवरात्र की नवमी तिथि को यहां बलि प्रदान भी होता है। साथ ही पूजा कमेटी का चुनाव हर तीन वर्षों में होता है। ग्रामीणों द्वारा 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वैसे दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रामीण काफी उत्साहित से भाग लेते हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार कोरोना को लेकर खास आयोजन नहीं होगा। पूजा कमेटी एवं स्थानीय लोगों की निगरानी में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना हो रही है। साथ ही प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी