मां की आराधना करने से पूरी होती हैं मन्नतें

संवाद सूत्र किशनपुर (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट परिसर में 1962 में स्थापित मंदिर में निय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:22 PM (IST)
मां की आराधना करने से पूरी होती हैं मन्नतें
मां की आराधना करने से पूरी होती हैं मन्नतें

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट परिसर में 1962 में स्थापित मंदिर में नियमित रूप से दुर्गा पूजा हो रही है। इसका उद्घाटन पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह ने किया था। इस मंदिर का निर्माण ग्रामीण चंदा से किया गया था। इस मंदिर में मां दुर्गा, काली एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनती हैं। उस समय स्थानीय लोगों के द्वारा फूस के घर में स्थापित माता की पूजा अर्चना की जाती थी। उसके कुछ दिन बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते ना तो मेले का आयोजन किया जा रहा है और ना ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस बार नशा बलि एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा। नवमी को छाग बलि दिया जाएगा। अन्य वर्ष के भांति इस वर्ष हलवा एवं चना का प्रसाद वितरण नहीं हो पाएगा। हर वर्ष के भांति आयोजित होने वाले नवमी-दसवीं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस बार आयोजित नहीं होंगे। आचार्य पंडित ललन झा द्वारा पूजा कराया जा रहा है। इस मंदिर की प्रतिमा इतनी आकर्षक होती है कि जिले भर से लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में आराधना करने से श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती है। पूजा में चौबीस घंटे 101 कार्यकर्ता सुरक्षा में तत्पर रहेंगे। कमेटी के सचिव दशरथ साह हैं। इनके अलावा कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी, सदस्य विनय कुमार यादव, महेंद्र यादव, लक्ष्मी नारायण चौधरी, महेश गोश्वामी, पिटू चौधरी, जय प्रकाश यादव, प्रमोद मंडल, राम कुमार मंडल, लक्ष्मण चौधरी, दीपक चौधरी, किशोर यादव, अंशु सिंह, हसनैन नोमानी, बाबू झा मंडल, बुधाय मुखिया, प्रमोद मरीक, संजय यादव, संतोष चौधरी, विनीत कुमार, मनोज कुमार चौधरी, पिटू सिंह, प्रमोद चौधरी, सुरेश साह, गोविद अग्रवाल, बेचन पासी सहित 92 सदस्य हैं।

chat bot
आपका साथी