निर्मली अनुमंडल अस्पताल का हुआ शुभारंभ

सुपौल। अनुमंडलीय अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध अनुमंडलीय अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। पांच वर्ष के बाद अनुमंडल अस्पताल के चालू होने का सपना नगरवासियों का अब साकार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:29 PM (IST)
निर्मली अनुमंडल अस्पताल का हुआ शुभारंभ
निर्मली अनुमंडल अस्पताल का हुआ शुभारंभ

सुपौल। अनुमंडलीय अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। पांच वर्ष के बाद अनुमंडल अस्पताल के चालू होने का सपना नगरवासियों का अब साकार हुआ है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए ग्रेड नर्स एवं डॉक्टरों की नियुक्ति भी इस अस्पताल में की जा चुकी है।

100 बेड के अनुमंडल अस्पताल का उद्घाटन पूर्व में 12 अक्टूबर 2014 को तत्कालीन वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया था। उद्घाटन के दूसरे दिन से ही यह बंद हो गया था। अस्पताल की हालत ऐसी कि मुख्य द्वार खुला रहने के कारण माल मवेशी शरण लेने लगे। पांच साल के दरम्यान अस्पताल खंडहर में तब्दील हो गया। अब विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की नींद खुली। अस्पताल के मरम्मत कार्य की निविदा निकालकर कार्य प्रारंभ किया गया। अस्पताल का शुभारंभ कर बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए क्षेत्रीय लोगों को सुविधा दी गई है।

अस्पताल के शुभारंभ होने के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस अस्पताल के चालू होने से सुपौल जिला के मरौना, निर्मली, सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ मधुबनी जिले के सीमावर्ती लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। एक साल के अंदर अनुमंडल अस्पताल को अति आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मशीन, विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराया जाएगा तभी पूर्ण अस्पताल का दर्जा इसे प्राप्त होगा। अस्पताल के ओपीडी में प्रथम मरीज के रूप में अधिवक्ता रामलखन प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी मु. लतीफ उर्रहमान, भूमि सुधार उप समहत्र्ता मु. नुरुल ऐन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथुनी मंडल, अमर देव कामत, जदयू नेता रामचन्द्र प्रसाद यादव, जीवनेश्वर साह, किशोरी साह सहित चिकित्सक, नर्स, कर्मी, उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी