करिहो कांड में पुलिस बर्बरता की हो उच्च स्तरीय जांच

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत करजाईन बाजार स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विद्यालय में आयोजित इस लेखन प्रतियोगिता में वर्ग एक से लेकर वर्ग चार तक के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही इस जागरूकता अभियान से विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों में काफी ़खुशी देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:01 PM (IST)
करिहो कांड में पुलिस बर्बरता की हो उच्च स्तरीय जांच
करिहो कांड में पुलिस बर्बरता की हो उच्च स्तरीय जांच

सुपौल। पैक्स चुनाव में मतगणना के दौरान सदर प्रखंड के करिहो में पुलिस एवं पब्लिक के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस द्वारा निर्दोष राहगीर, छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने को पुलिसिया मनमानी की संज्ञा देते हुए मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के सदस्य डॉ. रामचन्द्र प्रसाद मंडल ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिकी की कॉपी एवं आवेदन के साथ एक शिष्टमंडल राज्यपाल, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिल कर पुलिस बर्बरता से अवगत कराते हुए बेगुनाहों को फर्जी मुकदमा से बचाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ितों के आंसुओं को पोछेने का काम नहीं किया जाना संवेदनहीनता है। दर्जनों बच्चे, महिलाएं व पुरूष घायल हैं, सैकड़ों लोग प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से भयाक्रांत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए धरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है। अगर सरकार असंवेदनशील ही बनी रही तो आमरण-अनशन भी किया जाएगा। कहा कि शिष्टमंडल रांची में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद बुलो मंडल तथा मुकेश सहनी से भी मुलाकात कर न्याय के लिए आवाज बुलंद करेगी।

chat bot
आपका साथी