राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप चलाएगा घर-घर जनसंपर्क अभियान

सुपौल। विश्व हिदू परिषद द्वारा आयोजित राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:14 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप चलाएगा घर-घर जनसंपर्क अभियान
राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप चलाएगा घर-घर जनसंपर्क अभियान

सुपौल। विश्व हिदू परिषद द्वारा आयोजित राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को नगर के धतालदास ठाकुरबाड़ी में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र ने विहिप के कार्यकर्ताओं एवं नगर के लोगों को राम मंदिर निर्माण एवं योजना संबंधित बात कही। उन्होंने बताया कि संपूर्ण देश में 4 लाख गांवों में संपर्क अभियान चलाना है। हमारे संघ विचारधारा परिवार के सारे लोग संपर्क करेंगे। 11 करोड़ परिवार तदनुसार 55 करोड़ लोगों से संपर्क होगा। भारत की आबादी के अगर एक प्रतिशत राम भक्तों की बातें हैं तो 55 करोड लोगों में हमारा यह संदेश जाए कि राम ने निषादराज को गले लगाया, राम ने शबरी के जूठे बेर खाए, राम ने गिद्ध राज को उद्धार किया। इस बात को लेकर समरस समाज, एकरस समाज का निर्माण होगा। हम दस से लेकर हजारों रुपए के कूपन और उससे ऊपर के लिए रसीद। यह जो धन संग्रह है जिससे कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण होगा। अभी 67 एकड़ जमीन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व्यास के पास आ गया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के द्वारा भूमि पूजन की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक स्वयंसेवक जो आज भारत का प्रधानमंत्री है उसने 5 तारीख को वहां पर आकर भूमि पूजन किया और उसके बाद से वहां निरंतर कार्य प्रारंभ हो गया है। अब इसके लिए जो पैसे चाहिए किसी एक व्यक्ति से बहुत सारे पैसे नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति का पैसा लगेगा। यह संपूर्ण 100 करोड़ हिदुओं के मन में यह भाव उत्पन्न होना चाहिए कि मेरे पैसे से यह राम मंदिर बना हुआ है और इसी में जब हम राम भक्तों के साथ संपर्क करेंगे। यह योजना हमारी 15 जनवरी मकर संक्रांति से लेकर 27 फरवरी यानी माघी पूर्णिमा तक संपूर्ण देश में चलेगी। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा हुआ था। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक संतोष अग्रवाल, जिला कार्यवाह आदित्यनाथ झा, विहिप के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा, विभाग अध्यक्ष रणधीर सिन्हा, विभाग मंत्री शारदाकान्त झा, बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश यादव, विहिप के चंद्रकांत झा,भाजपा के महामंत्री मनोज कुमार, सुमन झा महेश देव, बीएसएस कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धीरेंद्र धीर सहित अन्य सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी