गोलीकांड में नौ नामजद सहित दस अज्ञात पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र करजाईन बाजार (सुपौल) करजाईन थाना क्षेत्र के फकीरना वार्ड नंबर 9 में दो पड़ो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:11 PM (IST)
गोलीकांड में नौ नामजद सहित दस अज्ञात पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
गोलीकांड में नौ नामजद सहित दस अज्ञात पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल): करजाईन थाना क्षेत्र के फकीरना वार्ड नंबर 9 में दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर चली गोली मामले में नौ नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ करजाईन थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की रेखा देवी के आवेदन पर फकीरना निवासी छेदी चौधरी, शंकर जायसवाल, अभिषेक कुमार, अभी कुमार, नंदनी जायसवाल, सुमित्रा देवी, राजकुमार सिंह, रोशन सिंह, कन्हैया सिंह सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के दो आरोपित छेदी चौधरी और सुमित्रा देवी को शनिवार शाम में ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों को रविवार सुबह में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

chat bot
आपका साथी