सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम का जन्मदिन

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कई सेवा कार्य किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:15 AM (IST)
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम का जन्मदिन
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम का जन्मदिन

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कई सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत गुरुवार से कर दी गई है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान के साथ-साथ विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण, दिव्यांगों के बीच आवश्यक उपकरण का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई तथा माल्यार्पण, अ‌र्द्धसरकारी कर्मियों को कोरोना के काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी