खूबसूरत हिन्दुस्तान को तबाह करने पर तुली है हिसक भीड़ : रमजान अली

संवाद सूत्र कटैया-निर्मली (सुपौल) पिपरा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर जोल्हनियां गांव में सांप्रदायिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM (IST)
खूबसूरत हिन्दुस्तान को तबाह करने पर तुली है हिसक भीड़ : रमजान अली
खूबसूरत हिन्दुस्तान को तबाह करने पर तुली है हिसक भीड़ : रमजान अली

संवाद सूत्र, कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर जोल्हनियां गांव में सांप्रदायिक सौहार्द इस्लाह-ए-माआशराह कान्फ्रेंस (जलसा) का आयोजन किया गया। कान्फ्रेंस में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जगहों से आए इस्लामिक विद्वान अपने तकरीर से पूरी रात रोशन फरमाते रहे। वहीं मौलाना रमजान अली साहब कासमी अपने तकरीर में मुसलमानों के आखिरी दूत नबी हजरत मुहम्मद साहब के आदर्श जीवन की व्याख्या करते हुए कहा कि आज का मुसलमान अपने नबी के फरमान को भूल बैठा है। शादी-विवाह में दहेज जैसे घिनौने चलन की आलोचना की, आये हुए हाजरीनों से दहे•ा जैसे रोग को अपने न•ादीक नहीं आने देने की भी हिदायत दी। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा एक ऐसी ची•ा है जो इंसान को इंसान बना देती है। मौलाना हजरत सफीउल्ला साहब कासमी ने कहा कि मुसलमान अपना जीवन नबी मुहम्मद साहब के बताए हुए तरीके पर बिताए तो मरने से पहले और मरने के बाद का जीवन सफल होगा। वहीं हजरत मौलाना मुफ्ती अबुल कासमी ने अपने तकरीर में कहा कि हमारा मुल्क इस वक्त नफरतों की आग में तप रहा है। खतरनाक हिसक भीड़, खूबसूरत हिन्दोस्तां को तबाह करने पर तुली है। ह•ारत बनारसी ने बढ़ते लूट, हत्या व बढते बलात्कार को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई मजहब नहीं सिखाता कि किसी का कत्ल, बलात्कार व लूट कर दिया जाए। उससे कानून का राज खत्म होता दिख रहा है और हम अपने इस मोहब्बत वाले मुल्क को नफरत की आग में जाता हुआ देख रहे हैं। भीड़ लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने अमन पसंद लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अमन पसंद लोग अब इन नफरत के सौदागरों के खिलाफ एकजुट होकर आएं। सवाल मुल्क का है नफरतों को रोकने के लिए मुहब्बतों की बहुत जरूरत। अमन के कयाम के लिए सभी को एक आवा•ा में कहना होगा कि सभ्य समाज में हिसा का कोई स्थान नहीं है। मौलाना ने लोगों से सब्र से काम लेने की बात कही और कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अमन कायम करने की हर मुमकिन कोशिश की जाए। वहीं उन्होंने हुकूमत से मांग की कि सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया गया है इस पर अमल होना चाहिए और अल्पसंख्यकों के मन से डर को निकलने की कोशिश की जानी चाहिए। ह•ारत ने मुल्क में मुहब्बत की हवा चलने और अमन कायम रहने की दुआ की। कान्फ्रेंस में पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, मुखिया अशोकलाल मंडल, कृष्णदेव मंडल, ब्रह्मदेव ठाकुर, अर्जुन मंडल, कुमार अमर, बिरेन्द्र यादव, लड्डूलाल यादव, खैराबादी साहब, खादिमुल कुरान जनाब ह•ारत मौलाना, जनाब ह•ारत मौलाना, मु. जमिल अहमद, सहाब वस्ताज हदीस जामिया रहमानी मुंगेर, हजरत मौलाना मंजर कमाल साहब, कासमी मौलाना अब्दुल जब्बार साहब, मुहम्मद जाहिद, अब्दुल कलाम कारी, नजमुद्दीन साहब, नात ए पाक जनाब केसर अली राणा साहब, जनाब कारी लुकमान दानी साहब, हजरत मौलाना कारी तुफैल साहब तिलावते कुरान दिल खैराबादी सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी