लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सुपौल सदर थाना पुलिस ने बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के पास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सुपौल: सदर थाना पुलिस ने बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के पास से एक युवक को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सदर थाना क्षेत्र के ही चौघारा, वार्ड नंबर 5 निवासी पिटू कुमार है। थाना़ध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांधी मैदान के एक युवक लोडेड पिस्तौल के साथ घूम रहा है। जब पुलिस गांधी मैदान के पास पहुंची तो उक्त युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा और जब तलाशी ली तो उसके कमर से लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ। बताया कि उक्त मामले में कांड संख्या-724/20 दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी