भारत बंद के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष, कृषि विधेयक वापस लेने की रखी मांग

कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तथा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति द्वारा आहूत भारत बंद को शुक्रवार को विभिन्न विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:15 PM (IST)
भारत बंद के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष, कृषि विधेयक वापस लेने की रखी मांग
भारत बंद के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष, कृषि विधेयक वापस लेने की रखी मांग

सुपौल। कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तथा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति द्वारा आहूत भारत बंद को शुक्रवार को विभिन्न विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला। कृषि विधेयक के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया।

इस विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसे निरस्त कराने की मांग की। जिला मुख्यालय में भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल एवं जन अधिकारी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जोश-खरोस के साथ सड़क पर दिखे। कार्यकर्ताओं ने बाजार भ्रमण कर कृषि विधेयक का विरोध किया। मौके पर कृषि बिल का विरोध जताते हुए इसे वापस लेने, किसानों के फसल का समर्थन मूल्य तय करने तथा सरकारी स्तर पर किसानों के उत्पाद के क्रय की व्यवस्था की मांग की गई। साथ ही किसानों के उपर बोझ बन चुके कृषि ऋण को भी माफ रखने की मांग की गई। भारत बंद को सफल बनाने में राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र नारायण सरदार, विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, विजय यादव, भूप नारायण यादव, कारी प्रसाद यादव, अजय कुमार अजनबी, रामनाथ मंडल, राम सागर पासवान, रंभा देवी, विद्या देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी भी सड़क पर उतरा नजर आया। जन अधिकार पार्टी के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार और जिला उपाध्यक्ष दिलखुश ठाकुर के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर भारत सरकार और बिहार सरकार का पूरजोर विरोध किया और किसान विरोधी इस बिल को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में जाप के मुकेश यादव, पप्पू यादव, मुकेश ठाकुर, अनवारूल हक, आशिष कुमार, शेखर ठाकुर, रेणु भारती, बबीता, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, गौरी देवी सहित जाप कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी