आग लगने से आधा दर्जन घर सहित संपत्ति राख

संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज(सुपौल) प्रखंड क्षेत्र के मचहा पंचायत के चंपानगर टोला वार्ड नंबर 08 में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM (IST)
आग लगने से आधा दर्जन घर सहित संपत्ति राख
आग लगने से आधा दर्जन घर सहित संपत्ति राख

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज(सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के मचहा पंचायत के चंपानगर टोला वार्ड नंबर 08 में भीषण अगलगी की घटना में लगभग आध दर्जन भर घर जलकर राख हो गए। जिसमें लाखों रुपये की सम्पत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की बाबत प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन सरदार, अनंतलाल सरदार ने बताया कि बिहारी सरदार के फूस निर्मित घर से धुंआ उठता दिखा फिर तो पछुआ हवा के झोंकों से लपटें और तीव्र होती चली गई। लोग बचाव की जुगाड़ में लगे तब तक चम्पानगर टोला धू-धू कर जल गया। रूपेण सरदार, कुलानंद सरदार, गुणानंद सरदार, उमेश सरदार, मसोमात शांति देवी, विशन सरदार सहित कई अन्य का आशियाना राख में तब्दील हो गया। घर में रखे कपड़े, बर्तन, नगदी, जेवरात, फर्नीचर कुछ भी शेष नहीं बचा। क्योंकि दोपहर में घर के सारे पुरुष, महिलाएं खेतों में काम कर हे थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। दमकलकर्मी कुणाल कुमार, अशोक कुमार, सत्यनारायण यादव आदि सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहायता कर उसके फैलाव को रोका। पीड़ित परिवार को इस मौसम में सिर छुपाने को छप्पर नहीं है। खाने को दाने नहीं, पहनने को वस्त्र तक शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की है। सीओ ध्रुव कुमार ने बताया है कि अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन संबंधित राजस्व कर्मचारी को करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी